फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Tue, 28 Oct 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। क्षेत्र के नवेल गांव में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश में शामिल पीतांबर वस्त्र धारी महिलाओं का जत्था राप्ती नदी के तट पर कलश भरा। कलश यात्रा नवेल गांव से निकल कर चौखड़ा, बेनी नगर, शाहपुर होते हुए डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर पहुंची, जहां आचार्य उत्तम कृष्ण शास्त्री ने पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा। डीजे के भक्ति गीतों के धुनों पर थिरकते लोगों के साथ वापस कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापित किया। इस मौके पर स्वामी उत्तम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जब किसी प्राणी के कई जन्मों का पुण्य उदय होता है, तभी श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है। इस दौरान आयोजक ठाकुर प्रसाद सोनी, विमला, पवन कुमार, चंद्र भान, चंद्र प्रकाश, श्याम सुंदर सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें