फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आपात स्थिति में पुलिस को सूचित करें, होगी पूरी मदद

Mon, 06 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा अभियान के तहत रविवार को डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम सेहरीखास और ग्राम कमसार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। थानाध्यक्ष भवानीगंज चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में गोष्ठी में त्रिलोकपुर थाने के एसआई गेनालाल और महिला कांस्टेबल उर्मिला ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान, अधिकार को लेकर पुलिस प्रशासन तत्पर है। शासन की ओर से विभिन्न हेल्पलाइन नंबर सेवा चलाई जा रही है, जिसकी मदद ली जा सकती है। इस दौरान एसआई राम शब्द यादव, कांस्टेबल राघवेंद्र त्रिपाठी, कांस्टेबल उर्मिला, एसआई कृष्ण कुमार पांडेय, तालिमुद्दीन खान, रवि यादव, महिला कांस्टेबल प्रीति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें