नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर बेलवा बाबू में लक्ष्मी व गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु।
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर बेलवा बाबू में श्रीबाल लक्ष्मी पूजा समिति के तरफ से स्थापित मां लक्ष्मी, सरस्वती व भगवान गणेश की मूर्तियों का बृहस्पतिवार शाम को वार्ड स्थित तालाब पर विधि-विधान से पूजन कर विसर्जन किया गया। इससे पहले मूर्तियों को पूरे मोहल्ले में भव्य शोभा यात्रा के रूप में घुमाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, समन सिंह, अमन सिंह, अरुण कुमार पांडेय, रमन सिंह आदि मौजूद रहे।