फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूमधाम से हुआ मूर्तियों का विसर्जन

Fri, 24 Oct 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर बेलवा बाबू में लक्ष्मी व गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर बेलवा बाबू में श्रीबाल लक्ष्मी पूजा समिति के तरफ से स्थापित मां लक्ष्मी, सरस्वती व भगवान गणेश की मूर्तियों का बृहस्पतिवार शाम को वार्ड स्थित तालाब पर विधि-विधान से पूजन कर विसर्जन किया गया। इससे पहले मूर्तियों को पूरे मोहल्ले में भव्य शोभा यात्रा के रूप में घुमाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां का जयकारा लगाते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि रवि सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, समन सिंह, अमन सिंह, अरुण कुमार पांडेय, रमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें