फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नम आंखों से दी गई मां दुर्गा की मूर्तियों को विदाई

Mon, 26 Oct 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र के बेवां, हलौर, पठखौली, रेहरा, सोनहटी और जखौली समेत कई गांवों में रविवार देर रात तक दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की मूर्तियों को विदाई दी। इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए विसर्जन के लिए आगे बढ़ते रहे। नवरात्र के दौरान पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल रहा। मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। इस दौरान राधा श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, यशवंत अग्रहरि, दीपक श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, हृदयराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें