फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर्षोल्लास के साथ विसर्जित की गईं मूर्तियां

विज्ञापन
शहर में स्थापित गणेश व लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकली गई शोभा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर से लेकर गांव तक लक्ष्मी मूर्ति की पूजा अर्चना की गई। इसी क्रम में बुधवार रात शहर की लक्ष्मी की प्रतिमाएं शोभायात्रा के साथ जयघोष के बीच विसर्जित की गईं। शहर में लगभग 18 प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं। पंडालों में स्थापित प्रतिमाएं ट्रक व ट्राॅली पर रखने के पश्चात नगर से होकर जमुआर घाट पर विसर्जन के लिए रवाना हुईं। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था बनाकर ट्राॅली के पीछे भक्ति गीतों पर झूमते चल रहे थे। देर रात लोग जयकारे लगाते हुए लोग शहर के हाईडिल तिराहे से सिद्धार्थ तिराहा होते हुए जमुआर घाट पर पहुंचकर मूर्तियों को श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया।

शहर में स्थापित गणेश व लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकली गई शोभा यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें