बांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया गया। अभियान के तहत नौ से 13 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रताप सिंह ने किया। प्रयाग रावतपुर माध्यमिक विद्यालय चेतिया बाजार और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांसी में कैंप लगाकर बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई। अधीक्षक डॉ. निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर है। इस दौरान बीडीओ नीरज सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ओपी द्विवेदी, वैभव श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स अर्चना देवी, दर्शिका शुक्ल, रवीना सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।