फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में आज आयोजित होगा हिंदू सम्मेलन, तैयारियां पूरी

Mon, 22 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मो. यूनुस खांन का पुतला दहन करते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन को लेकर सोमवार की शाम को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने मंच, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप देने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है।
इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजन अग्रहरि, शैलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें