फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्य आरक्षी के खाते से 5.5 लाख की ठगी

Mon, 14 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिकित्सक का मोबाइल नंबर गूगल पर खोजना पुलिस लाइन की यातायात शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी प्रमुद्मन शर्मा को महंगा पड़ गया। नंबर खोजने के दौरान मिले गलत नंबर पर फोन किया तो दूसरी ओर से बुकिंग के नाम पर ओटीपी मांगा गया। ओटीपी बताते ही खाते से कई बार में 5,49,628 रुपये निकल गए। संदेश मिलने पर ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार 2.10 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। शेष रकम वापस कराने का प्रयास जारी है। पुलिस ने लेनदेन और रकम पाने वाले खातों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें