बांसी। स्थानीय कस्बे के आजादनगर वार्ड निवासी एक युवक को हरियाणा की पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद वह उसे हरियाणा लेकर लौट गई।
बताया जाता है कि यह युवक हरियाणा में ट्रेडिंग के मामले में हुए साइबर अपराध में आरोपी है। हरियाणा पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। रविवार को हरियाणा की पुलिस ने कोतवाली पुलिस के मदद से युवक के आजादनगर वार्ड में स्थित इसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस इस मामले में किसी तरह की जानकारी देने से कतरा रही है।