फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना रीपर के कंबाइन मशीन से हाे रही कटाई

Tue, 18 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। डिंडई व पथरा थाना क्षेत्र में बेरोक टोक बिना रीपर के कंबाइन मशीन चलाई जा रही है। क्षेत्र के मसिना खास, भैसहिया, तिगोड़वा, रमवापुर, खजुरिया, कबरा सहित अन्य जगहों पर बिना रीपर के धान की कटाई के बाद भी प्रशासन उदासीन बना हुआ है। पथरा और डिडई क्षेत्र में धान कटाई के लिए अधिकांश कंबाइन मशीनें बिना रीपर के ही चलाई जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की नजर न पड़ने से कंबाइन मालिकों के हौसले बुलंद हैं। हर साल फसल की कटाई की शुरुआत में तहसील प्रशासन ने मशीन संचालकों संग बैठक कर निर्देश भी दिए जाते हैं, बावजूद इसके क्षेत्र में पूर्व की भांति जगह-जगह खेतों में पराली दिख रही है। अब जब कटाई चल रही है, ऐसे में आदेश मशीन संचालक बिना रीपर के धड़ल्ले से कटाई कर रहे हैं। इससे किसान खेत में पड़ी पराली को धड़ल्ले से जला रहे हैं।
विज्ञापन

डीडी कृषि राजेश कुमार ने बताया कि किसानों से बात करके ही बिना रीपर की मशीन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें