फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दीप महायज्ञ के साथ हनुमान मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 02 Feb 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर के गोविंदपुर नगर मधवापुर में आयोजित संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ रात में दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। टोली नायक सरजू प्रसाद वानप्रस्थी ने प्रज्ञा पुराण कथा सुनाते हुए कहा कि इस समय आस्था पर संकट है। मनुष्य ने मानवीय गरिमा को भुला दिया है। इसी वजह से विकृति चिंतन और भ्रष्ट आचरण आज की मूल समस्या है। इसी से व्यक्ति का स्वास्थ्य, मानसिक शांति, परिवार व्यवस्था व समाज का संतुलन गड़बड़ हो गया है। कहा कि हमें गायत्री मंत्र का जप प्रतिदिन करना चाहिए और इसकी शिक्षाओं को जीवन में अमल करना चाहिए। इस दौरान पूरे पंडाल में हजारों की संख्या में दीप जलाए गए। इस मौके पर बाबा तुलसीराम दास, गोवर्धन यादव, शेष राम चौधरी, सचिन शर्मा, स्वामीनाथ, अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें