डुमरियागंज। रिपब्लिकन ऑफ इंडिया पार्टी (अठावले) ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता 22 नवंबर शनिवार को डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम हल्लौर पहुंचेंगे। वे पार्टी के नव स्थापित कार्यालय का शुभारंभ करेंगें, जहां पर उनके प्रथम आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलामंत्री अकबर अली ने देते हुए सभी रिपब्लिकन ऑफ इंडिया पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यालय उद्घाटन समारोह में समय से उपस्थित होने की अपील की है।