भटनी। जीआरपी ने मंगलवार को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो से मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए। आरोपी की पहचान ओसामा निवासी कोल्हुई, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। भटनी जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि मंगलवार को अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भाटपाररानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद