फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सैफई जाने वाली साइकिल यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Fri, 17 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सायकिल यात्री लक्ष्मण यादव को पार्टी का झंडा दिखाकर सैफई के लिए रवाना करती नपा अध्यक्ष चमन आरा
विज्ञापन
बांसी। विधानसभा क्षेत्र निवासी लक्ष्मण यादव को बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने अपने आवास से सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री के आवास सैफई तक साइकिल यात्रा के लिए पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान वह लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करेंगे और दीपावली का दीप सैफई में जलाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि युवा नेता लक्ष्मण प्रसाद यादव दिवाली के शुभ अवसर पर साइकिल से सैफई के लिए रवाना हुए है। यह समाजवादी पार्टी के लिए जागरण अभियान चला रहे हैं जो सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें