सिद्धार्थनगर। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से गोरखपुर से बढ़नी के लिए संचालित होने वाली सवारी गाड़ी को निरस्त कर दिया है। इससे लगभग एक माह से अधिक जिले से गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। पीआरओ महेश गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि गोरखपुर से बढ़नी तक चलने वाली गाड़ी संख्या 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 28 दिसंबर से तीन फरवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं, बढ़नी से गोरखपुर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 55074 बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त रहेगी।