डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर में स्थित ऐतिहासिक गोरखनाथ तलैया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां शीघ्र ही बोटिंग की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा। शनिवार को डीएम ने डाॅ. राजा गणपति आर ने स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शेष विकास कार्य पूर्ण करने और पर्यटन सुविधाओं को और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रविकुमार यादव, बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। बता दें कि गोरखनाथ तलैया के सौंदर्यीकरण को लेकर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर विकास की पं. दीनदयाल योजना के तहत इस तालाब के सुंदरीकरण की स्वीकृति मिली थी।