फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन ने समाज को एक सूत्र में बांधने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन ने समाज को एक सूत्र में बांधने का दिया संदेश
विज्ञापन

रोटरी क्लब की ओर से शहर में होली मिलन समारोह में शामिल हुए डीएम दीपक मीणा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्योहार समाज और परिवार के मिलन के बीच की अहम कड़ी है। इससे पारिवारिक और सामाजिक सामंजस्य बढ़ता है। यहां आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ने समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया है। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने सोमवार रात शहर में रोटरी क्लब परिवार की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एक मंच से जोड़कर सामाजिक, पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करता है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि संपूर्ण संस्कृति को अपने में समाहित करने का पर्व होली है। सद्भाव के साथ राग और द्वेष से मुक्त होकर यह हृदय के मिलने का क्षण होता है। भाजपा नेता अभिषेक पाल ने कहा कि त्योहार पर समाज के सभी परिवारों का आपस में मिलना जुलना परस्पर भाईचारा और समरसता का संवाहक है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज खासकर युवा पीढ़ी को नई दिशा देगी। इस दौरान स्थानीय कलाकार जुनेद आलम, रेयांश उपाध्याय, सोनी आदि की प्रस्तुति सराही गई। जबकि मंच पर पहुंचकर महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने सभी का आभार जताया। संचालन नितेश पांडेय ने किया। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजनी दुबे, महामंत्री डीपी शुक्ला, शिक्षक नेता राधेरमण त्रिपाठी, बबलू श्रीवास्तव, प्रभात शुक्ला, राजू सिंह, हेमंत जायसवाल, विजित श्रीवास्तव, रोटरी क्लब के संस्थापक चेयरमैन रामकरन गुप्ता, देवेश मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौबे, अभय श्रीवास्तव, गोविंद प्रसाद ओझा, विकास पांडेय, शुभम श्रीवास्तव, सुधा प्रजापति, साधना श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, सविता देवी, प्रीती त्रिपाठी, रंजीता जायसवाल, रंजू सिंह, नेहा श्रीवास्तव, अंतरा ओझा और दुर्गावती गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें