फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बालिकाओं को किया गया जागरूक

Sun, 07 Dec 2025 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। मिशन शक्ति के तहत मोहाना पुलिस की ओर से एक स्कूल में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं तथा छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं से सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों और उससे बचने के लिए हेल्पलाइन 1930 सहित कानूनी प्रावधानों से संबंधित जानकारी दी गई। चौपाल में शासन की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें