महदेवा बाजार। सदर थाना क्षेत्र के मदरहना में फुटपाथ पर खेल रही सुमित्रा (8) को शनिवार शाम बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गई। गंभीर हाल में उसे मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। टोला हथिहवा बर्डपुर निवासी शिव करन की बेटी सुमित्रा (8) दो दिन पहले मौसी के घर मदरहना थाना सदर में आई थी।