महदेवा बाजार। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के सेमरा पुल के पास मंगलवार दोपहर कूड़ा नदी में घड़ियाल नजर आया। इसे देख पुल से जा रहे लोग वीडियो बनाने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मदरहना और सेमरा के बीच में अकसर घड़ियाल नजर आया है। स्थानीय निवासी आरिफ ने बताया कि सोहांस पुल से लेकर मोहाना पुल तक में दर्जनों की संख्या में घड़ियाल नदी में मौजूद हैं। नदी के किनारे रेत पर अक्सर नजर आते हैं। आरिफ, शहाबुद्दीन, उमेश, राजाराम आदि ग्रामीणों ने नदी किनारे बसे गांव के लोगों से नदी में न जाने की सलाह दी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से घड़ियाल पकड़ने की अपील की।