शाहपुर। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर मंगलवार को जल जीवन मिशन एवं जल निगम (ग्रामीण) विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
पूर्व विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों पर नाराजगी जताई।