फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जीबीसीए रेड ने ब्लू को दी शिकस्त

Sat, 03 Jan 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय मैत्री मैच में गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी रेड ने ब्लू को 69 रन से हरा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोलू ने 44 रन की पारी खेली। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए रेड ने निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। इसमें गोलू ने 44 रन, सूर्यांश ने 30 रन रिषी ने 12 रनों की पारी खेली। जीबीसीए ब्लू के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शमशाद ने पांच, रंंजीत ने दो और अभिमन्यु, रिषभ व अनुराग ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए ब्लू की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में से 17.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 102 रन पर सिमट गई। इससे रेड ने इस मुकाबले को 69 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें