पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में परेड का रिहर्सल किया गया। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर शनिवार को पुलिस ने परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इसमें झंडा रोहण के समय होने वाले परेड की तरह से जवानों ने कदमताल कर आगे बढ़े और पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। एसपी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ ही तैयारियों की जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत परेड में शामिल विभिन्न टोलियों का निरीक्षण व ध्वजारोहण कर परेड का पूर्वाभ्यास कराया। परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों व अन्य कार्यक्रमों का सूक्ष्म निरीक्षण कर कार्यक्रम को अत्यधिक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।