सिद्धार्थनगर। इटवा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की 35 हजार रुपये की पूरी धनराशि साइबर टीम ने बैंक के समन्वय से वापस कराकर उसके खाते में भिजवा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। एसओ इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के कनीकराम ने 27 फरवरी 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए वित्तीय धोखाधड़ी की जानकारी दी थी। थाने की साइबर टीम ने संबंधित बैंक से लगातार समन्वय स्थापित किया। टीम के प्रयासों के बाद बुधवार को 35 हजार रुपये की पूरी धनराशि ऑनलाइन माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।