फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठगी के पीड़ित को वापस दिलाई रकम

Fri, 31 Jul 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना पुलिस ने एक पीड़ित के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुई साइबर ठगी में गंवाई गई रकम का बड़ा हिस्सा वापस करा दिया। खेसरहा की साइबर सेल की टीम ने बैंक के समन्वय से कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 1,13,850 रुपये वापस करा दिए। यह रकम करीब 1.44 लाख रुपये की साइबर ठगी का हिस्सा थी। एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के सवाडाड़ गांव निवासी बृजलाल श्रीवास्तव के साथ क्रेडिट कार्ड के जरिये ठगी हो गई थी। पीड़ित ने 10 जून को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें