सिद्धार्थनगर। समग्र शिक्षा की समेकित शिक्षा योजना के तहत जनपद के विशेष शिक्षकों का चार दिवसीय टीएलएम एवं प्रशस्त एप प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें 37 विशेष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान समावेशी शिक्षा में टीचिंग लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) की उपयोगिता, श्रवण दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार करने और उसके प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी गई। समूह कार्य के माध्यम से शिक्षकों ने उपयोगी शिक्षण सामग्री भी तैयार की। मास्टर ट्रेनर सुषमा पांडेय और सतीश चंद ने शिक्षकों को व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्रशस्त एप के उपयोग के बारे में बताया गया। जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण से विशेष शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। इससे दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।