शाहपुर। डुमरियागंज क्षेत्र के वासा गांव में रविवार को बूथ बैठक के दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का आम आदमी पार्टी नेता को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक कह रहे हैं कि आप नेता की राजनीतिक सक्रियता और मौजूदा सपा विधायक के खिलाफ कथित तौर पर नहीं बोलने को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप नेता अच्छा बोलते हैं और पढ़े-लिखे हैं। वह उनका सम्मान करते हैं। इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव में 422 वोट हासिल किए थे और काफी मेहनत करने पर शायद 522 वोट मिल जाएं।