सिद्धार्थनगर। सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने शुक्रवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बेल्टीकर व मदनपुर साधन सहकारी समिति पर यूरिया वितरण का हाल जाना। इस दौरान किसानों की भीड़ होने के बाद भी खाद का वितरण न होने पर डीएम से वार्ता की। समिति पर कोड अलाॅट न होने पर नाराजी जाहिर किया। डीएम ने वार्ता के तत्काल बाद कोड अलाट कराकर खाद का वितरण शुरु कराया। उन्होंने कहा कि सरकार के नाकामी के चलते पूरे जिले में खाद का संकट खड़ा हो गया है। यूरिया संकट खड़ा करके अधिकारी कर्मचारी किसानों को अधिक कीमत पर यूरिया खरीदने के लिए मजबूर कर रहे है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ सपा सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान जोखन चौधरी, अशोक पांडेय, जुनेद व चंद्रजीत यादव मौजूद रहे।