फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोकार्पण से पहले पूर्व मंत्री ने किया पार्क का निरीक्षण

Tue, 19 Aug 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे में सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी व चेयरमैन व
विज्ञापन
इटवा। पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं 101 फीट तिरंगा झंडा और सेल्फी प्वाइंट का 24 अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के पूर्व सोमवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत इटवा ने नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जनता में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सीएचसी इटवा के पास सड़क की पटरी में पं दीन दयाल उपाध्याय पार्क और 101 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे की स्थापना की गई है। इसका लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्र अनिल राजभर करेंगे। इस दौरान चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, जिला मंत्री कृष्णा मिश्र, मंडल अध्यक्ष इटवा दीपनारायण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बिस्कोहर श्रवण गिरि, राजन पांडेय रत्न, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें