फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विदेशी महिला की हालत बिगड़ी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 03 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सेट बढ़नी बॉर्डर पर 27 दिसंबर को बिना वीजा के नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह खाना-पीना सही से नहीं खा रही है, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम उसका इलाज कर रही है। मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के लोगों के मुताबिक उज्बेकिस्तान की महिला जर्निगोर तुखताबोयेवा को पुलिस ने एक जनवरी की शाम भर्ती कराया है। महिला को मानसिक रोग विभाग में रखकर बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, इस काम में भाषा बहुत बड़ी बाधा बन रही है। उसकी भाषा समझ में नहीं आ रहा है। अंग्रेजी में भी वह बात नहीं कर पा रही है। गूगल ट्रांसलेटर के इस्तेमाल पर भी बात नहीं बन पा रही है। गिरफ्तारी के बाद से ही वह गुमसुम है। कभी वह रो रही है और कभी सो जा रही है। वह कुछ भी बता नहीं पा रही है। इस बारे में जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें