सिद्धार्थनगर। एसडीएम, सीओ शोहरतगढ़ के साथ थाना चिल्हिया व शोहरतगढ़ के थाना क्षेत्रों में पटाखा की दुकानों में रखे पटाखाें के भंडारण और विस्फोटक क्षमता की जांच की। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ पवीन प्रकाश, एसओ चिल्हिया राजेश कुमार तिवारी, एसओ शोहरतगढ़ संतोष कुमार तिवारी ने चिल्हिया व शोहरतगढ़ के थान क्षेत्रों में में पटाखा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में आग बुझाने के उपकरण, रेत, पानी, अग्निशमन यंत्र इत्यादि चेक किए गए। दुकानदारों को सुरक्षा के लिए जरूरी हिदायत दी।