भवानीगंज। थाना क्षेत्र के श्यामपुर में स्थित मिल में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया है। मिल मालिक राम शुभम दुबे ने बताया कि पूजा करवाने के बाद मिल को शुरू किया गया था। बंद कर घर चले गए तो रात में अज्ञात कारणों से मिल में आग लग गई। इससे एलिवेटर, पट्टा, फाइन बेल्ट, लाइट की वायरिंग सब जल गए।