लोटन। क्षेत्र के ठोठरी बाजार के करमैनी स्टैंड के पास शनिवार को सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले में एक पक्ष की तहरीर पर मकबुल्लाह और उसके तीन भाइयों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। ठोठरी निवासी छोटेलाल और करमैनी निवासी मकबुल्लाह के बीच शनिवार को सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया। छोटेलाल का आरोप है कि दूसरे पक्ष के चार लोगों ने उसे मारा-पीटा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ्