सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं का महोत्सव शनिवार से आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, पोस्टर मेकिंग व अन्य कई प्रतियोगिताएं होगी। यह कार्यक्रम 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के अलावा छह अन्य मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव में प्रत्येक दिन खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।