बढ़नी। श्रीराणी सती दादी मंदिर में भादी अमावस्या के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से होगा। पहले दिन दादी का पवित्र स्नान, विशेष शृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती होगी। महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक विद्युत झालरों और धार्मिक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 सितंबर की शाम सात बजे विधि-विधान से अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद रात्रि में भजन संध्या और जागरण का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए भजन गायक भी दादी के भजनों की प्रस्तुति देंगे।