औराताल। क्षेत्र के मलंग चौराहा कैथवलिया स्थित खाद भंडार पर अधिकारियों की देखरेख में यूरिया का वितरण हुआ। इसकी सूचना एक दिन पहले कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से दी गई थी। शनिवार की सुबह से ही यूरिया बांटने की खबर पाकर सैकड़ों की संख्या में किसान लाइन में लग गए। प्रभारी बीज गोदाम राहुल सिंह की देखरेख में सरकारी मूल्य पर खाद बंटवाई गई। नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि यूरिया की उपलब्धता के सापेक्ष किसानों की संख्या अधिक होने के कारण एक-एक बोरी खाद वितरित की गई है।