भनवापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को डुमरियागंज थाने की टीम ने पेंडारी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और दहेज उत्पीड़न से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताकर जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। डुमरियागंज के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को बताया कि महिला संबंधी किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए।