फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूरिया के लिए भोर से लगी किसानों की कतार

Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम तिराहा के पास यूरिया खाद के लिए कतार में खड़े किसान। 
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सहकारी समिति वासा चक में बृहस्पतिवार को किसान यूरिया के लिए भोर से ही कतार में लग गए बड़ी जद्दोजहद के बाद दोपहर 12 बजे से पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू किया गया। मुनीराम लालाजोत, कलीमुल्लाह धनखरपुर, राम कुमार यादव गणेशपुर, धनपाती देईपार खाद लेने के लिए काफी समय तक लाइन में लगे रहे। खाद के लिए बढ़ी संख्या में महिलाएं भी समिति पर पहुंची। सोनिया युसूफजोत ने बताया कि कई दिन से चक्कर लगा रही थी, खाद के लिए सुबह से आई हूं। घर में लोगों भूखे हैं। खाना नहीं बना है, मगर खाद मिल जाने से काफी राहत महसूस कर रही हूं। समिति के सचिव सुभाष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक 530 बोरी खाद किसानों में वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें