भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भारतभारी मंडल के भारी बूथ संख्या 342, 343, 344, 345 और बढ़या भोलानाथ बूथ संख्या 352, पड़िया बूथ संख्या 351 पर जनसुनवाई के दौरान एसआईआर को लेकर जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान ईआरओ, बीएलओ के साथ बृहस्पतिवार को भारतभारी नगर पंचायत कार्यालय अधिशाषी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा ने लोगों की समस्या को सुनकर उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिशाषी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुई है उनकी सुनवाई की गई। जिसमें 188 मतदाताओं के नाम फीड किए गए। मतदाताओं ने बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक पासबुक आदि इनमें से कोई दो पहचान देने होंगे, उससे उनकी पहचान मानी जाएगी। जिन मतदाताओं के माता-पिता के नाम 2003 की लिस्ट में है, उनको एक दस्तावेज देना होगा। जिनके माता-पिता का नाम नहीं है, उनको दो दस्तावेज देने होंगे। कहा यदि आपको एसआईआर नोटिस प्राप्त होता है तो उसका उत्तर दस्तावेजों की सांकेतिक सूची (यदि उल्लेख किया गया है तो स्वयं, पिता और माता के लिए अलग-अलग स्व-सत्यापित दस्तावेज जमा करने होंगे।