फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विसर्जन से पहले घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं

Sat, 12 Sep 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर राप्ती नदी घाट पर चल रही तैयारियों का शुक्रवार को एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने राप्ती नदी तट पर पूर्व में बनाए गए कृत्रिम पोखरे का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। पोखरे और आसपास तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि गणेश प्रतिमा विसर्जन सुचारू रूप से कराया जा सके। एसडीएम ने राप्ती नदी तट पर बैरिकेडिंग कराने, विसर्जन के दौरान पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था और नाव उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें