फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

Mon, 02 Feb 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कांग्रेस पार्टी के नेता अभिनव राय के आवास पर सोमवार को पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नर्वेश्वर शुक्ला का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। अभिनव राय ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोग अब ऊब चुके हैं और इन्हें उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी मजबूती के साथ लग जाए। आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें