फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर प्रक्रिया पर दिया गया जोर

Mon, 22 Dec 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। सपा कार्यालय इटवा में विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान की अध्यक्षता में सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें एसआईआर (मतदाता गहन पुनरीक्षण) में मृत्यु, शिफ्टेड, अनुपस्थित व डुप्लिकेट मतदाताओं की लिस्ट के सत्यापन पर जोर दिया गया। सोमवार को हुई बैठक में सपा जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी अपने अपने बूथ पर जाकर लिस्ट का सत्यापन अपने बूथ प्रभारी के साथ कर लें, जिससे अगर किसी सही मतदाता का नाम गलती से किसी कारण कट रहा हो तो आपत्ति दर्ज करवा कर उसमें सुधार कराया जा सके। इससे सही मतदाता का नाम मतदाता सूची में रहने से वंचित न होने पाए। इस अवसर पर बड़कू पांडेय, अब्दुल लतीफ, सुनील यादव, हक्कू हसन, अमीरूल्लाह, साबिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें