ककरहवा क्षेत्र के दुल्हा शुमाली के टोला दुबौलिया में अजगर दिखाई दिया। स्रोत विज्ञप्ति
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के दुल्हा शुमाली गांव के टोला दुबौलिया में शनिवार को लाले प्रसाद के खलिहान में एक आठ फुट का अजगर दिखाई दिया। अजगर को पशुपतिनाथ जायसवाल ने पकड़ कर ककरहवा वन विभाग को सौंप दिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में अक्सर अजगर दिखाई पड़ रहे हैं, जिसके कारण लोगों में दहशत है। अभी दो माह पहले मगरहिया गांव में 20 फुट का अजगर पकड़ा गया था। इस संबंध में ककरहवा बीट के वन दरोगा शैलेंद्र यादव का कहना है कि गांव वाले एक अजगर लाए थे, जिसे जंगल में छोड़ दिया गया है।