बांसी। बांग्लादेश में निर्दोष अल्पसंख्यक हिंदुओं की हो रही हत्याओं के विरोध में रोडवेज चौराहा पर बुधवार को विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश के कार्यवाहक सरकार के मुख्य सलाहकार मो. युनुस व आतंकवाद का पुतला फूंका है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अंगद वर्मा और प्रमोद हिंदू ने कहा बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की लगातार हो रही हत्या की घटना काफी चिंताजनक है। प्रधानमंत्री को इन घटनाओं के विरोध में सख्त कदम उठाना चाहिए। इसके बाद बांग्लादेश सरकार और आतंकवाद विरोधी नारा लगाते हुए पुतला फूंका। इस दौरान अंगद वर्मा, शुभम वर्मा, राकेश वर्मा, प्रियांशु पटवा, किशन अग्रहरि शामिल थे।