फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर उड़ रही धूल, आंखों को पहुंचा रही नुकसान

Mon, 29 Jul 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सड़क पर उड़ रही धूल में आवागमन करते लोग।
विज्ञापन
- बारिश के बाद धूप से उड़ने लगे हैं धूल के कण, राहगीरों को परेशानी
विज्ञापन


- माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं आंख के रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर बाइक से यात्रा कर रहे हैं तो चश्मा और हेलमेट जरूर लगाएं, क्योंकि बारिश के बाद उड़ रही धूल के कण सख्त हो गए हैं। घूल आंखों में पड़ने के बाद रगड़ने से लाल हो जा रहा है और दर्द हो रहा है। इससे आंख की रोशनी भी जाने का खतरा बढ़ जाता है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आंख के रोगी पहुंच रहे हैं।

लगातार कई दिनों तक बारिश के बाद मौसम बदल गया है। कड़ी धूप के साथ गर्मी पड़ रही है। धूप की वजह से धूल के कारण सख्त हो गए हैं और वह उड़ रहे हैं। इनके पड़ने से आंख में लाली और तेज दर्द की शिकायत हो रही है। धूप के कारण आंख भी तेजी से लाल हो रहा है। धूल के कर पड़ने के बाद रगड़ने से आंख की स्थिति और बिगड़ जा रही है गंभीर लाल होने के साथ ही दर्द भी तेज हो रहा है।
विज्ञापन


माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज हर दिन इस समस्या से जूझने वाले पांच से आठ रोगी मिल जा रहे हैं। चिकित्सा दवा के साथ ही इन्हें बर्फ से सेकाई और धूप में नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बाइक चलाते समय हेलमेट और चश्मा लगाने के लिए भी कह रहे हैं, जिससे धूल के कण पड़ने से व्यक्ति बच सके।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद धूल के कण साफ हो जाते हैं और उड़ते हैं। इसके कारण तो आंख में पढ़ते हैं तो चुभन होती है। इसके बाद व्यक्ति रगड़ता है जिससे लाली हो जाती है और दर्द बढ़ जाता है। इसलिए अगर वाहन चला रहे हैं तो हेलमेट जरूर लगाए हेलमेट नहीं है तो चश्मा लगाए। दिक्कत होते ही तत्काल चिकित्सक को दिखाएं और दवा ले। क्योंकि अधिक दिनों तक रहने से आंख की रोशनी पर भी प्रभाव पड़ सकता है इसलिए सावधानी बहुत अधिक जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें