ढेबरूआ। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जियाभारी में शस्त्र पूजन किया। परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शस्त्रों का पूजन-अर्चन कर शक्ति और साहस की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति गीत और मां दुर्गा की वंदना के बीच महिलाओं ने शक्ति संगठित करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रदेवी ने की। इस दौरान संध्या, सुधा, मीनाक्षी, लक्ष्मी, पूजा, पूनम, सिया, ज्योति सहित आदि मौजूद रहीं।