फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज ने बैदोलागढ़ को 14 रन से दी शिकस्त

Sat, 10 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज स्थित जीजीआईसी ग्राउंड पर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान खिलाडिय
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ग्राउंड पर शनिवार को डुमरियागंज प्रीमियम क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच डुमरियागंज और बैदोलागढ़ की टीम के बीच खेला गया। इसमें डुमरियागंज ने 14 रन से जीत हासिल कर प्वाइंट टेबल में स्थिति मजबूत की। उद्घाटन मैच में बैदोलागढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। डुमरियागंज की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 144 रन का लक्ष्य दिया। बैदोलागढ़ की टीम 129 रन ही बना सकी। 14 रन से डुमरियागंज ने मैच जीत लिया। इसमें बैदोलागढ़ की टीम से खेल रहे आवेश ने 26 बॉल पर 62 रन बनाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भनवापुर लवकुश ओझा ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। उन्होंने मैच का उद्घाटन कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार खिलाड़ियों भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं हैं जो प्रदेश व देश स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। आयोजक अभिलाष श्रीवास्तव, आदित्य कुंवर, अभिषेक, अंकित सिंह, आफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें