फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कटान से दो स्थानों पर ठोकर नदी में समाया

Thu, 20 Aug 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर क्षेत्र के बैदौलागढ़ गांव के समीप राप्ती नदी किनारे कटान हो रहा है। यहां बचाव के लिए आठ स्थानों पर ठोकर लगवाई गई थी लेकिन पांच दिनों के भीतर दो स्थानों पर लगे ठोकर नदी में समा गए हैं। बैदौला गांव के समीप राप्ती नदी इस बार कटान करते करते बिजली के टावर के समीप पहुंच गई थी। कटान के जद में एक कुट्टी व एक मंदिर भी आ रहा था, जहां बचाव के लिए आठ स्थानों पर बोरी में मिट्टी भरवाकर ठोकर लगवाई गई थी। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद घटने के दौरान दो स्थानों पर लगे ठोकर को नदी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीण मनोहर जायसवाल, छोटे पासवान, अतिमुल्ला व शाहबाज चौधरी ने कहा बचाव कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें