तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के सिसवा ईंट भट्ठा मैदान में बढ़नी ब्लाॅक प्रीमियर लीग के तीसरे दिन के पहला मैच दुधवनिया और मधवानगर के बीच खेला गया। दुधवनिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मधवानगर ने छह ओवर में चार विकेट खोकर 65 रन बनाए। दुधवानिया ने 66 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।